ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल

राहुल के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं शामिल होगी प्रियंका,सामने आई ये वजह

राहुल के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं शामिल होगी प्रियंका,सामने आई ये वजह

16-Feb-2024 03:46 PM

By First Bihar

DESK : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राहुल की न्याय यात्रा में आज शामिल नहीं होंगी। खबर यह आ रही है कि प्रियंका गांधी की तबीयत ठीक नहीं है। प्रियंका तबियत सही होने के बाद यात्रा में शामिल होने पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के चंदौली में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होना था। लेकिन, अब वो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। 


दरअसल, राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। यात्रा अभी बिहार में है। शुक्रवार शाम को यात्रा यूपी में दाखिल होगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में यात्रा की अवधि में कटौती नहीं की गई है। यह आठ दिनों के लिए 16-21 फरवरी तक और फिर 24-25 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। उन्होंने कहा, 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं तथा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी। 


इससे पहले शुक्रवार को राहुल की यात्रा बिहार के सासाराम में पहुंची। यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा में शामिल हुए। राहुल ने तेजस्वी के साथ एक लाल खुली जीप में सवार होकर यात्रा की. इस दौरान तेजस्वी ने जीप चलाई। वहीं कांग्रेस नेता राहुल बगल की सीट में बैठे थे। जीप में पीछे लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार बैठी हुईं थीं। 


उधर,दोनों नेता रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के टेकारी में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे और वहां उन्होंने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। राहुल गांधी की इस यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा थी। विपक्षी महागठबंधन के दोनों नेता दोपहर करीब तीन बजे कैमूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।