बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
25-Mar-2023 03:09 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा से सांसदी रद्द होने के 24 घंटे बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मेरा नाम सावरकर नहीं बल्कि गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता। राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछड़ों का अपमान किया है। उन पर और सात केस मानहानि के दर्ज है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नाखून काटकर शहीद होने की कोशिश कर रहे हैं।
अडानी का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने कहा कि मैं पहले भी सवाल पूछता था और आगे भी सवाल पूछूंगा। केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। आखिर नरेंद्र मोदी से अडानी का क्या रिश्ता है? इनसे मुझे डर नहीं लगता। मैं संसद के अंदर रहूं या बाहर मुझे अपनी तपस्या करनी है उसे करके दिखाऊंगा। राहुल गांधी के सांसदी रद्द होने पर बीजेपी नेता रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी की तरफ से उनको कोर्ट से स्टे दिलाने की कोशिश क्यों नहीं गयी? क्या नाखून कटाकर शहीद होने की कोशिश कर रहे हैं। जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया ताकि कर्नाटक चुनाव में राहुल गांधी प्रकरण को भुनाया जाए।
रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी का प्रेस कॉन्फ्रेंस सोची समझी साजिश है। राहुल गांधी को एक बलिदानी बताओं और कर्नाटका में इसका लाभ लो। या फिर कांग्रेस के अंदर अंदरुनी पॉलिटिक्स हो गयी। राहुल को कांग्रेस से हटाओ और कांग्रेस बचाओ इसका जवाब तो कांग्रेस को ही देना होगा। कांग्रेस में देश के बड़े-बड़े नामी गिरामी वकीलों की फौज है उन्होंने स्टे की कोशिश क्यों नहीं की। आज राहुल ने फिर झूठ बोला कि उन्होंने लंदन में कुछ नहीं कहा था। राहुल गांधी की पोलिटिक्स बहुत सीधी है। उनकी सोच यह है कि यदि वे जीतेंगे तो चुनाव आयोग ठीक है और हार गये तो चुनाव आयोग खराब हो गया।