ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी

राहुल के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर बोली स्मृति ईरानी- मेहमानों का भी करेंगे स्वागत : नहीं छोड़ेंगे कोई कोर-कसर

03-May-2024 01:44 PM

By First Bihar

DESK : लोकसभा चुनाव में इस बार राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार राहुल गांधी इस बार रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, राहुल गांधी के सीट बदलने की खबरों के बीच भाजपा की कैंडिडेट और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीखा तंज किया है। उन्होंने कहा कि अमेठी में मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। 


केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कहा कि "मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इतना कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का न लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश है तो वे यहां से जरूर लड़ते। जनता मोदी के विकास के साथ है और मोदी की गरांटी के आगे कुछ भी नहीं है। 


मालूम हो कि स्मृति ईरानी काफी समय से यह कह रही हैं कि राहुल को डर है वह अमेठी से चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें हार मिलेगी। इसी डर के चलते वह अमेठी आने से कतरा रहे हैं। ऐसे में अब कांग्रेस की तरफ से जो लिस्ट जारी की गई है, उसमें राहुल गांधी की जगह इस सीट पर दूसरे कैंडिडेट केएल शर्मा को मैदान में उतारा गया है। 


बताते चलें कि अमेठी सीट पर राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। आगामी 7 मई को तीसरे चरण के तहत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। वहीं, पांचवें चरण में आगामी 20 मई को अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या और कैसरगंज मे भी मतदान होगा। कांग्रेस ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को मैदान में उतार दिया है।