चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
26-Jun-2020 10:56 AM
PATNA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. गिरिराज ने कहा कि राहुल गांधी डोकलाम और लद्दाख मुद्दे पर चीन के साथ क्यों रहते हैं इसका राज खुल गया है. चीन के साथ खड़े रहने के बदले राहुल गांधी को बहुत कुछ मिलता है.
चीन देता था पैसा
गिरिराज ने कहा कि ‘’अब जब यह पता चला कि चीन राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसा दे रहा है, तो यह स्पष्ट हो गया कि डोकलाम के दौरान राहुल गांधी चीन के साथ क्यों खड़े थे और लद्दाख मुद्दे पर पूरी कांग्रेस चीन के साथ क्यों खड़ी है.’’ गिरिराज सिंह सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर कई ऐसे बयान पहले भी दे चुके हैं जिससे वह चर्चा में रह चुके हैं.
गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था 2005-06 में राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से 3 लाख डॉलर (तब 90 लाख रुपए) मिले थे. इसके बदले फाउंडेशन ने चीन के साथ फ्री ट्रेड को बढ़ावा देने वाली स्टडी करवाईं. फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं. जबकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पी. चिदंबरम ट्रस्टी हैं. इसके बाद बीजेपी के कई नेताओं ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है.