बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
26-Mar-2023 01:51 PM
By ARYAN SHARMA
PATNA: सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर बायो में Dis'Qualified MP लिखा है। 'मोदी सरनेम' में टिप्पणी किये जाने पर आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराया गया। जिसके बाद संसद सदस्य के रूप में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। ऐसा किये जाने के बाद राहुल गांधी ने अपने बायो में अयोग्य सांसद लिख दिया। राहुल गांधी के ऐसा करने पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि पिछड़े समाज को गाली देंगे और माफी भी नहीं मांगेंगे। क्या आप इतने बड़े शहंशाह हो गये है?
राहुल गांधी के प्रोफाइल चेंज करने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले तो राहुल गांधी खुद कहा करते थे कि मैं दुर्भाग्यवश सांसद हूं। पहले खुद को अनफॉरचुनेट कह रहे थे और आज Dis'Qualified MP खुद को बता रहे हैं। गिरिराज ने कहा कि जब दो-दो बार उन्हें माफी मांगने का मौका मिला तब राहुल गांधी ने माफी नहीं मानी। पिछड़े समाज को गाली देंगे और माफी भी नहीं मांगेंगे। क्या राहुल गांधी इतने बड़े शहंशाह हो गये कि पिछले समाज को गाली देंगे।
राहुल गांधी यह मानते हैं कि नरेंद्र मोदी गरीब का बेटा है पिछड़ों का बेटा है जो प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। तो यह उनकी भूल है उन्हें यही बात अखड़ रही है कि चाय बेचने वाला कैसे देश का प्रधानमंत्री है। राहुल गांधी ने न्यायालय और पूरे देश के अतिपिछड़ों का अपमान किया है। गिरिराज ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को सावरकर बनने में कई जन्म लेने होंगे। सावरकर को यदि जानना है तो जाकर सेलुलर जेल को देखकर आए कि सावरकर क्या थे?
वही राहुल गांधी मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की चुप्पी पर गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या कोई अपने पैर में खुद कुल्हाड़ी मारेगा? बल्कि इस पूरे प्रकरण से नीतीश कुमार तो खुश हैं। यह सोच रहे है कि अब मेरा मौका आ जाएगा। यहां तो सब लोग इसी फिराक में है कि कब मेरा मौका आएगा।