बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम
31-Jan-2024 10:37 AM
By First Bihar
PATNA : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी की यात्रा कटिहार में है। बस में सवार राहुल गांधी मिर्चाइबाड़ी चौक पर स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। पर मंदिर के अंदर नहीं गए। वे बस से उतरे तक नहीं। राहुल ने बाहर से ही प्रणाम किया। इसके बाद बस से ही हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन किया। वहीं, राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर भाजपा के विधायक ने विवादित बयानबाजी की है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना लड़कियों के साथ गलत वव्यहार करने वाले संत से कर डाली है।
भाजपा के फायरब्रांड नेता और विधायक नीरज कुमार बबलू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि - राहुल गांधी बिहार आए हैं उससे क्या फर्क पड़ने वाला है। कुछ दिन पहले भी वो बाल -दाढ़ी बढ़ा कर आशाराम बन गए थे। इससे क्या फर्क पड़ गया। वो बस फिजिकल फिटेनस के लिए दौरा करते रहते हैं। उनका कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। राहुल गांधी आगामी 2024 और 2029 में तो कहीं नहीं टिकने वाले हैं। उसके बाद कहीं कुछ हो जाए तो अच्छी बात है।
वहीं, नीतीश कुमार के एनडीए के साथ आने पर के सवाल पर नीरज बबलू ने कहा कि ऐसा नहीं था कि भाजपा लोकसभा सीटों पर चुनाव हार रही थी बल्कि हम लोग सभी सीटों पर चुनाव जीत रहे थे। लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे साथ आए हैं तो हमारी मजबूती बढ़ी है। अयोध्या में प्रभु राम आए हैं तो बिहार में भी उसका असर है और यही वजह है कि हम लोग सभी सीट जीत रहे।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि भगवान से राम की कृपा नितीश कुमार पर बना और आज वह हमारे साथ हैं। राजद ले साथ महसूस कर रहे थे कि बिहार का बुरा हाल हो रहा है। इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।