ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / राहुल गांधी पर असम के सीएम के बयान से भड़के कांग्रेस विधायक इरफ़ान...

राहुल गांधी पर असम के सीएम के बयान से भड़के कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी, कहा.. घसीटकर लायेंगे हेमंत बिस्वा को

14-Feb-2022 10:18 AM

RANCHI : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। इसको लेकर झारखंड में कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी ने पलटवार किया है. उन्होंने असम के सीएम से माफ़ी मांगने को कहा है साथ ही यह भी कहा कि वह हेमंत बिस्वा को घसीटकर लायेंगे और राहुल गांधी के पैरों पर मांफी मंगवाएंगे.


इरफ़ान अंसारी ने ट्वीट कर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा है कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के बयान की निंदा करता हूं और सभ्य समाज इसकी इजाजत नहीं देती है की आप किसी की मां बेटी और पत्नी पर आप गलत टिप्पणी करें. किसी के परिवार के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी भाजपा और आरएसएस में किया जाता है.


इतना ही नहीं इरफ़ान अंसारी ने ये भी कहा कि जो व्यक्ति अपनी मां बहन और पत्नी से प्यार करेगा वह कभी भाजपा को वोट नहीं करेगा. इतनी हल्की बातें भाजपा के लोग ही कर सकते हैं, कांग्रेस के संस्कार में नहीं. असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा को मैं असम से घसीट कर लाऊंगा राहुल जी के पैरों के नीचे और माफी मंगवाउंगा.




क्या कहा था असम सीएम ने 

दरअसल, उत्तराखंड में एक सभा को संबोधित करते हुए असम के सीएम हिमंता बिस्वा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि इन लोगों की मानसिकता को देखिए. जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे. भारत ने उनके नेतृत्व में पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया था. राहुल गांधी ने स्ट्राइक का सबूत मांगा. क्या हमने कभी आपसे सबूत मांगा कि क्या आप राजीव हैं गांधी के बेटे हैं या नहीं? आपको मेरी सेना से सबूत मांगने का क्या अधिकार है?'


असम के सीएम के बयान पर कई राजनेताओं ने बीजेपी से उनका इस्तीफे की मांग की तो कई नेताओं ने हिमंता बिस्वा सरमा से माफी मांगने की मांग की. कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का दिमाग खराब हो गया है. राहुल गांधी ने कभी सेना पर सवाल नहीं उठाया. उनके परिवार के सदस्यों ने इस देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। मैं उनसे माफी की मांग करता हूं.