पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त
23-Oct-2020 12:20 PM
NAWADA: राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला. राहुल ने कहा कि जिस दिन सीमा पर हमला हुआ था. उस दिन पीएम मोदी ने क्या बोला था. लेकिन आज नमन कर रहे हैं. पीएम मोदी ने देश के लोगों से झूठ बोला था और कहा था कि चीन का एक जवान भी हमारे सीमा में नहीं आया था.
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी बताए कि आपने कितने बिहार के लोगों को रोजगार दिया हैं. पीएम कहते हैं कि किसानों और सेना, मजदूरों के सामने सिर झुकाता हूं और घर जाते हैं तो अंबानी और अदानी का काम करते हैं. आपके सामने सिर झुकाते हैं और जब काम करने का समय आता है तो काम किसी और का करते हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की चाबी पीएम मोदी और नीतीश कुमार के हाथ में नहीं हैं. ये चाबी आपके हाथ में है. जो निर्णय आप लेंगे वह बिहार में होने वाला है. बिहार में विकास, किसानों की सरकार लानी है. जब कोरोना हुआ तो पीएम मोदी ने कहा कि 22 दिनों में लड़ाई जीती जाएगी. बिहार के मजदूरों को भगाकर बिहार भेजा. प्रवासी मजदूरों को पैदल आना पड़ा. जब आप भूखे और प्यासे थे तो पीएम मोदी ने मदद नहीं की. मजदूरों के सामने वह सर झुकाते हैं, लेकिन समय आता है तो कुछ नहीं करते हैं. जब आप हजारों किमी पैदल चले तो ट्रेन नहीं दिया.
रैली से पहले मोदी पर हमला
राहुल गांधी आज बिहार में रैली करने वाले हैं. लेकिन उससे पहले ही शायराना अंदाज में पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि ‘तुम्हारे दावों में बिहार का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है. ’ कोरोना हो या बेरोज़गारी, झूठे आंकड़ों से पूरा देश परेशान है. आज बिहार में आपके बीच रहूंगा. आइए, इस झूठ और कुशासन से पीछा छुड़ाएं.