ब्रेकिंग न्यूज़

गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह

राहुल गांधी ने तीन राज्यों में हार को स्वीकारा, कहा- विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी

03-Dec-2023 05:54 PM

By First Bihar

DESK: चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को लगभग हासिल कर लिया है। तीन राज्यों में करारी हार को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने तीन राज्यों में हार को स्वीकार किया है।


राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शिकस्त पर राहुल गांधी ने कहा है कि, ‘मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं – विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद – प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे. सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया’।


वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि, ‘मैं तेलंगाना के लोगों को उनसे मिले जनादेश के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उन सभी को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हमें वोट दिया। इन तीन राज्यों में हमारा प्रदर्शन निस्संदेह निराशाजनक रहा है, लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ, हम इन तीन राज्यों में खुद को पुनर्निर्माण और पुनर्जीवित करने के अपने मजबूत संकल्प की पुष्टि करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने इन चारों राज्यों में जोरदार चुनाव प्रचार किया। मैं हमारे लाखों कार्यकर्ताओं के प्रयासों को स्वीकार करता हूं और उनकी सराहना करता हूं’।