ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर कांग्रेस में जश्न, कार्यकर्ताओं...

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर कांग्रेस में जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

04-Aug-2023 03:31 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाल कर अपनी खुशी का इजहार किया।


दरअसल, मोदी सरनेम केस में गुजरात हाईकोर्ट से रिव्यू पिटीशन को खारिज होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए दो साल की सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। शुक्रवार को राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दो साल की सजा पर फिलहाल रोक लगा दिया है। 


जैसे ही इस बात की खबर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी उनमें खुशी की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। राहुल गांधी को राहत मिलने के साथ ही कार्यकर्ताओं में इस बात की उम्मीद जग गई है कि उनकी संसद सदस्यता जल्द ही बहाल हो जाएगी। बेगूसराय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। जिला मुख्यालय से विजय जुलूस निकालकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


news image