खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
23-Jun-2023 04:45 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में चल रही विपक्षी दलों की अहम बैठक खत्म हो गयी। बैठक में सभी दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी है। अब 10 या 12 जुलाई को शिमला में विपक्षी दलों की एक बार फिर बैठक होगी। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी। जिसमें विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। इस दिन अंतिम रूप से महत्वपूर्ण फैसले लिये जाएंगे।
पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी। जिसमें अरविंद केजरीवाल, स्टालिन और भगवंत मान को छोड़ विपक्षी दलों की बैठक में शामिल सभी नेता मौजूद रहे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन और पंजाब सीएम भगवंत मान की फ्लाइट थी इसलिए वे प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पटना से रवाना हो गये।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सबसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिट्टी चोखा और स्पेशल गुलाब जामुन खिलाने के लिए धन्यवाद दिया। राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है इसमें हम सब एक साथ खड़े हैं। हमने यह निर्णय लिया है कि हम एक साथ काम करेंगे। कुछ ही समय में अगली मीटिंग होगी। ऑपोजिशन यूनिटी की एक प्रोसेश है। जिसे जारी रखा जाएगा।