ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / राहुल गांधी के ज्ञान पर गिरिराज सिंह को आया तरस, कांग्रेस के पूर्व...

राहुल गांधी के ज्ञान पर गिरिराज सिंह को आया तरस, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को फिशरी मंत्रालय के बारे में जानकारी नहीं

17-Feb-2021 06:48 PM

DELHI : अक्सर अपने सामान्य ज्ञान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विरोधियों के निशाने पर आ जाते हैं। आज एक बार फिर राहुल गांधी के साथ ऐसा ही हुआ। दरअसल आज पुद्दुचेरी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने आज वहां मछली पालकों को संबोधित किया। इस दौरान बोलते बोलते राहुल यह क्या गए की मत्स्य पालन के लिए अब तक के केंद्र सरकार ने दिल्ली में कोई मंत्रालय तक नहीं बनाया है। बस फिर क्या था इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को घेर लिया।


राहुल गांधी ने मछली पालकों को संबोधित करते हुए जो बातें कहीं उसका वीडियो ट्वीट करते हुए गिरिराज सिंह ने इटालियन भाषा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को जमकर घेरा। राहुल गांधी को ट्वीट करते हुए गिरिराज सिंह ने लिखा है कि आप मेरे नए मत्स्य पालन मंत्रालय में आएं या मुझे जहां चाहे बुलाए मैं आ जाता हूं। गिरिराज ने राहुल गांधी को कहा कि मैं आपको नए फिशरी मंत्रालय के द्वारा पूरे देश और पुद्दुचेरी में चलाए जा रहे हैं योजनाओं के बारे में बताऊंगा।


इतना ही नहीं राहुल गांधी को इटालियन में ट्वीट करते हुए गिरिराज सिंह ने लिखा कि इटली में अब तक ऐसा कोई मंत्रालय नहीं है। इटली जैसे देश में फिशरी का डिपार्टमेंट कृषि और वानिकी मंत्रालय के अंतर्गत ही आता है। गिरिराज सिंह ही नहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी को इस मसले पर घेरा है। यह बात अपने आप में हैरत भरा है कि राहुल गांधी को केंद्र सरकार के मंत्रालय के बारे में जानकारी नहीं और मत्स्य पालको के बीच संबोधन के दौरान उन्होंने जो बातें कही उसके बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष खुद घिर गए हैं।