Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना नशे की बुरी लत बनी जानलेवा: ऑटो में दो युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी, हेरोइन और सिरिंज भी बरामद Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा
23-Jan-2024 03:10 PM
By First Bihar
PATNA: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। बिहार में भी राहुल गांधी की यात्रा होनी है। कांग्रेस ने दावा किया है कि राहुल गांधी की यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे हालांकि, रैली में नीतीश के सामिल होने पर संशय की स्थिति है। राहुल गांधी की यात्रा में नीतीश कुमार शामिल होंगे या नहीं, इसपर केसी त्यागी का बयान आया है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने के सवाल पर केसी त्यागी ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के बैनर से ये यात्रा होती, तो ज्यादा बेहतर होता। हमें यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण मिला है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तय करना है कि वे क्या करेंगे। वहीं नीतीश कुमार के पाला बदलने की आशंका पर त्यागी ने कहा कि कांग्रेस को जिस तरह से लीड लेना चाहिए, उसमें ढील हुई है। मुंबई की बैठक के बाद चार महीने बाद अगली बैठक होती है।
त्यागी ने कहा कि जिस तरह की तार तम्ययता, तीखापान, व्यग्रता एक विपक्षी गठबंधन को करना चाहिए था, उसमें ढील देखी जा रही है। जब नीतीश कुमार यह चिंता शेयर करते हैं, तब इसी प्रकार की चिंताए रहती है कि यह सही है। वो भारतीय राजनीति के दो-तीन बड़े लोगों में से एक हैं। उनके बोलने का, उनके जाने का, उनके रहने का, उनके कहीं सम्पर्क करने का एक राजनीतक अर्थ होता है।
बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा बिहार में 29 जनवरी को किशनगज में एंट्री करेगी। राहुल गांधी की यात्रा सीमांचल के तीन जिलों किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार से होकर गुजरेगी। कांग्रेस ने दावा किया है कि सीमांचल में होने वाली उनकी यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे हालांकि जेडीयू की तरफ से स्पष्ट नहीं किया गया है कि राहुल गांधी की यात्रा में नीतीश मंच साझा करेंगे या नहीं। ऐसे में उनके यात्रा में शामिल होने पर संशय की स्थिति है।