ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करने की मांग, कांग्रेस नेता ने स्पीकर...

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करने की मांग, कांग्रेस नेता ने स्पीकर को लिखा पत्र

05-Aug-2023 03:58 PM

By First Bihar

DESK: मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद उनकी लोगसभा सदस्यता बहाल करने की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर राहुल गांधी सदस्यता को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की है। इससे पहले भी उन्होंने ओम बिरला से मिलने का समय मांगा था।


दरअसल, साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक की एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था और सभी मोदी को चोर बताया था। इसको लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। सूरत की नीचली अदालत ने आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई।


दो साल की सजा होने के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को अयोग्य करार देते हुए उनकी संसद सदस्यता को खत्म कर दिया। नीचली अदालत के फैसले के खिलाफ राहुल हाई कोर्ट गए लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। अब जब सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दिया है तो ऐसे में उनकी सदस्यता को फिर से बहाल करने की मांग उठने लगी है। 


कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा है कि, "सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त को केरल के वायंड संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकसभा सदस्य राहुल गांधी की दोषसिद्धि और सजा पर रोक लगा दी है, जिसका आदेश गुजरात की सूरत कोर्ट की तरफ से दिया गया था। अनुरोध है कि राहुल गांधी की अयोग्यता को रद्द कर दिया जाए। मैं आपसे अपील करता हूं कि तत्काल प्रभाव राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल किया जाए."