खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
07-Aug-2023 06:49 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता फिर से बहाल हो गई। राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोई प्रतिक्रिया तो नहीं आई थी हालांकि अब जब राहुल की सदस्या फिर से बहाल हो गई है तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जताई है और कहा है कि जब उनकी लोकसभा सदस्यता चली गई थी तो सभी को बहुत खराब लगा था।
दरअसल, बिहार म्यूजियम के 6 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी के साथ साथ सत्ताधारी दल के कई नेता शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने को लेकर सवाल किया तो सीएम नीतीश ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में गया और राहुल गांधी की सदस्यता फिर से बहाल हो गई, यह बहुत खुशी की बात है।
नीतीश ने कहा कि उनकी जब सदस्यता चली गई थी तो सभी को खराब लगा था। सुप्रीम कोर्ट से फैसला हो गया तो हर किसी को खुशी है। उन्होंने राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा हुआ है कि उनकी सदस्यता फिर से बहाल हो गई है। सीएम ने कहा कि विपक्ष की पार्टियां पूरे देश में एकजुट होकर अगले चुनाव में मिलकर लड़ने जा रही हैं। पटना से इस काम की शुरुआत हुई और अब मुंबई में बैठक होने वाली है।