Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
06-Feb-2024 09:35 PM
By First Bihar
DESK: 16 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था। कांग्रेस से मिले निमंत्रण को समाजवादी पार्टी ने स्वीकार कर लिया है। अब राहुल गांधी की न्याय यात्रा में अखिलेश यादव शामिल होंगे।
अमेठी या रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव शामिल होंगे और राहुल गांधी के साथ सभा को भी संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और बिहार में नीतीश कुमार से मिले धोखे के बाद अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का साथ मिलने से कांग्रेस को राहत मिली है।
बताया जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने 16 फरवरी को चंदौली के सैयदाजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में होने वाली सभा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को न्योता भेजा था। लेकिन यह बात सामने आ रही है कि अखिलेश यादव अमेठी या रायबरेली में कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होंगे।
अखिलेश यादव ने खरगे को पत्र लिखकर कहा कि आपका भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिला। उत्तर प्रदेश में इस यात्रा की सफलता की अनन्त शुभकामनाये। हम व्यक्तिगत रूप से रायबरेली या अमेठी में शामिल होंगे। आशा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करके पीडीए की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे सामाजिक न्याय और परस्पर सौहार्द के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। इंडिया की टीम और पीडीए की रणनीति जीत का नया इतिहास लिखेगी।
