‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!
27-Mar-2023 11:16 AM
By GANESH SHAMRAT
PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद इसको लेकर देशभर में कांग्रेस नेताओं में काफी विरोध देखा जा रहा है। इस बीच आज बिहार विधान सभा बजट सत्र का शुरुआत होने के साथ ही कांग्रेस के विधायक सदन के अंदर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिए। इसके साथ ही कांग्रेस और लेफ्ट के विधायक वेल में आकार धरने पर बैठ गए।
दरअसल, महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों द्वारा परिसर में काले कपड़ो और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जिसमें राजद, कांग्रेस के साथ जदयू के विधायक मौजूद थे। सभी काले कपड़े या काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जाहिर किया। इस दौरान कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के साध जो हुआ वह सही से भी नहीं कहा जा सकता है। नरेंद्र मोदी की सरकार विपक्षी सांसदों को बोलने से रोकने की कर रही है।
जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय का मामला सदन में नहीं लाया जाएगा। इसी को लेकर कांग्रेस के विधायक वेल में आ गए और इसके साथ के साथ लेफ्ट पार्टी के विधायक भी वेल में आकर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद जब विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को अच्छी तरह समझाया तो ले फिर वापस अपने आसन पर लौटे।
बता दें कि, आज बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बेटी के बारे में जानकारी दी गई। राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने सदन में बताया कि तेजस्वी यादव को बेटी हुई है। इस पर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि बहुत शुभकामना। इसके बाद राहुल गांधी के मसले पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हो गई।
इधर, बिहार में बढ़ी बिजली दरों को लेकर बीजेपी विधायकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सदन के अंदर भी विधायकों ने सरकार को घेरा। विधायक बिजली दरों को बढ़ाने का फैसला वापस लेने की मांग को लेकर वेल में पहुंच गए। इसके बाद कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।