खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
10-Aug-2023 02:04 PM
By First Bihar
DESK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज राहुल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। महिला बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग की। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना है कि मां का लाडला बिगड़ गया है इसकी शादी करवाओं।
इस स्लोगन को लिखकर महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करती दिखी। इनका कहना है कि राहुल गांधी ने संसद में जिस तरह की हरकत की है वो रोड छाप रोमियो वाली है। महिलाएं राहुल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने की मांग कर रही है। महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी एक नहीं बार-बार इस तरह की हरकत करते हैं। कभी आंख मारते हैं तो कभी फ्लाइंग किस करते हैं।
इसलिए हम सभी सोनियां गांधी से यह कह रहे हैं कि मां का लाडला बिगड़ गया है उनकी शादी करवाओं। बता दें कि राहुल गांधी बुधवार को संसद में मणिपुर हिंसा पर बोल रहे थे। तब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दावा किया कि राहुल गांधी ने उनकी तरफ देखकर फ्लाइंग किस किया है। स्मृति ईरानी के इस दावे के बाद भाजपा की महिला सांसदों ने इसका जोरदार विरोध किया और इस बात की शिकायत स्पीकर से लिखित रूप से की। भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की।
