ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / राहुल गांधी के बिना बैठक संभव नहीं: विपक्षी दलों की मीटिंग पर बोले...

राहुल गांधी के बिना बैठक संभव नहीं: विपक्षी दलों की मीटिंग पर बोले नीतीश, कहा- सभी शीर्ष नेताओं का रहना जरूरी

05-Jun-2023 12:00 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में 12 जून को होने वाली विपक्ष की बड़ी बैठक स्थगित हो गई है। बैठक के स्थगित होने के बाद इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है। अचानक विपक्षी दलों की बैठक स्थगित होने को लेकर उठ रहे सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जवाब आया है। सीएम नीतीश ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि इस बैठक में सभी दलों के लीडर को शामिल होना है, बैठक में कांग्रेस की तरफ से पार्टी के बड़े नेता शामिल नहीं हो पा रहे थे, इसलिए बैठक को स्थगित करना पड़ा है। नीतीश का इशारा सीधे तौर पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ था। 


सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि 12 जून को जो बैठक होनेवाली थी उसमें करीब करीब सभी विपक्षी दलों को समर्थन आ गया था। कांग्रेस से तो बात हो ही गई थी लेकिन उनकी तरफ से यह बात कही जा रही थी कि 12 जून की बैठक में नहीं रह पाएंगे, जिसके बाद यह तय हुआ कि 12 जून को छोड़ दिया जाए। कांग्रेस पार्टी को भी कह दिया गया है कि वे लोग भी देख लें और जो तारीख तय करेंगे, उस दिन बैठक होगी। फिलहाल 12 जून को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।


सीएम ने स्पष्ट तौर पर बताया कि इस बैठक में सभी दलों के शीर्ष नेता को शामिल होना है, अगर बैठक में शीर्ष नेता के नहीं आकर कोई दूसरा प्रतिनिधि आता है तो यह ठीक बात नहीं है। दूसरी पार्टी के लोगों का भी यही कहना है कि इस बैठक में सभी पार्टियों के शीर्ष नेता शामिल हों तो अच्छा रहेगा। यह चर्चा हो रही थी कि कांग्रेस के शीर्ष नेता बैठक में नहीं शामिल होंगे, इस बात पर सभी दलों का कहना है कि यह ठीक नहीं है, इसलिए 12 जून की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। जैसे ही बैठक की नई तारीख तय होगी इसकी जानकारी दे दी जाएगी।