ब्रेकिंग न्यूज़

अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि RR vs CSK: नई जर्सी में पुराने साथियों से दो -दो हाथ करेंगे जड्डू, सैमसन भी धोनी के साथ हैं RR को पटखनी देने को तैयार

Home / news / राहुल गांधी के आरोपों से तिलमिलाए कपिल सिब्बल, ट्वीटर से हटाया ‘कांग्रेस शब्द

राहुल गांधी के आरोपों से तिलमिलाए कपिल सिब्बल, ट्वीटर से हटाया ‘कांग्रेस शब्द

24-Aug-2020 02:30 PM

NEW DELHI: कांग्रेस में एक के बाद एक घमासान सामने आ रहे हैं। पार्टी नियती ऐसी बन चुकी है कि एक घमासान से निपटने के  बाद दूसरी लड़ाई स्वतः सामने आ जाती है। आज कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने कपिल सिब्बल पर बीजेपी से सांठगांठ का आरोप लगाया। राहुल के आरोपों से तिलमिलाए कपिल सिब्बल ने ट्वीटर से अपनी पहचान हीं मिटा दिया है। दरअसल उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से कांग्रेस शब्द हटा दिया है।


अब उनके ट्विटर हैंडल पर किसी भी पार्टी किसी भी पद का कोई जिक्र नहीं है. कांग्रेस का कहीं दूर-दूर तक जिक्र नहीं है.हालांकि बायो चेंज करने के बाद कपिल सिब्बल ने एक नया ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, "राहुल गांधी ने खुद मुझसे कहा है कि जो बात उनसे जोड़कर कही जा रही है वह गलत है. इसलिए मैं अपना पहले का ट्वीट डिलीट कर रहा हूं."राहुल गांधी के बयान वाली खबर के बाद कपिल सिब्बल ने एक ट्वीट किया था, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है.


उन्होंने लिखा था, "राहुल गांधी कहते हैं कि हमारी बीजेपी के साथ सांठ-गांठ है. राजस्थान हाईकोर्ट में पार्टी को सफलता दिलाई. मणिपुर में बीजेपी के खिलाफ पूरी ताकत से पार्टी का बचाव किया. पिछले 30 सालों में बीजेपी के पक्ष में एक भी बयान नहीं दिया. फिर भी हम पर बीजेपी से सांठ-गांठ का आरोप लग रहा है.’’