Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
08-Aug-2020 09:52 PM
PATNA : कोरोना महामारी के बीच महागठबंधन की सियासत लॉक हो गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर जहां हर राजनीतिक दल अलग-अलग कवायद कर रहा है वही महागठबंधन की गाड़ी फंस गई है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल फंसी हुई गाड़ी को धक्का देने पटना पहुंचे हैं। वह दो दिनों के बिहार दौरे पर हैं और रविवार को तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।
आज शाम पटना पहुंचे शक्ति सिंह गोहिल ने उम्मीद जताई है कि बिहार में महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच जल्द ही आपसी सहमति बन जाएगी। दरअसल शक्ति सिंह गोहिल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की वर्चुअल मीटिंग के ठीक के 2 दिन बाद पटना पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने चुनाव की तैयारी और संगठन के मुद्दे पर पार्टी के नेताओं से चर्चा की थी और इसमें यह बात निकलकर आई थी कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ नहीं होने के कारण नेता और कार्यकर्ता उहापोह में हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने तुरंत गोहिल को यह टास्क दिया कि वह बिहार में सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत को आगे बढ़ाएं। राहुल के टास्क के साथ गोहिल इस बार पटना में हैं। रविवार को दिनभर उनका अलग-अलग राजनीतिक दल के नेताओं के साथ मिलने का कार्यक्रम है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की संभावना है।
तेजस्वी से मुलाकात के दौरान शक्ति सिंह गोहिल महागठबंधन में फंसे पेंच को निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। कोआर्डिनेशन कमेटी से लेकर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तक के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि गोहिल कह चुके हैं कि सहयोगी दल के अन्य नेताओं के साथ दिल्ली में उनकी बातचीत हुई है और वह महागठबंधन में हर मुद्दे को लेकर सकारात्मक हैं। पटना पहुंचते ही शक्ति सिंह गोहिल ने सबसे पहले कांग्रेस के नेता सदानंद सिंह और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार से बातचीत की है अब देखना होगा कि राहुल के टास्क को गोहिल कितनी जल्दी पूरा कर पाते हैं।