खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
07-Jul-2023 04:28 PM
By First Bihar
PATNA: गुजरात हाई कोर्ट से राहुल गांधी की रिव्यू पिटीशन खारिज होने के बाद पटना में कांग्रेस के नेता सड़कों पर उतर गए और बीजेपी के खिलाफ आवाज बुलंद किया हालांकि इस दौरान एक ऐसा नजारा सामने आया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गए। बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करते-करते कांग्रेसी अपने ही नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने लगे और कहने लगे राहुल गांधी होश में आओ...
दरअसल, मोदी सरनेम केस में दो साल की सजा होने के बाद सांसदी गंवा चुके राहुल गांधी ने गुजरात हाई कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर कर फैसले पर फिर से विचार करने की अपील कोर्ट से की थी। कोर्ट ने राहुल की याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था। शुक्रवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए राहुल की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट का फैसला आने के बाद पटना में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए और इसे नरेंद्र मोदी सरकार की साजिश करार दिया।
बिहार कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पहले दो कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में धरना पर बैठ गए और बाद में वहां से पटना के व्यस्ततम इनकम टैक्स गोलंबर पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान कांग्रेस प्रधानमंत्री का नाम भूल गए और अपने ही नेता “राहुल गांधी होश में आओ” के नारे लगाने लगे लेकिन जब इस एहसास हुआ कि कांग्रेसी अपने ही नेता के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं तो मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने किसी तरह से मामले को संभाला।
कांग्रेस नेताओं ने लगाए "राहुल गांधी होश में आओ" के नारे
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 7, 2023
मोदी सरनेम मामले में राहुल को राहत नहीं मिलने पर कर रहे थे प्रदर्शन
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान की मौजूदगी में हुई नारेबाजी@INCIndia @INCBihar @BJP4India @BJP4Bihar @RJDforIndia @Jduonline… pic.twitter.com/FB31g2jCKG
अपने ही नेता के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों को देख हर कोई हैरान रह गया। पहले तो बात समझ में नहीं आई लेकिन बाद में लोग समझ चुके थे कि कांग्रेसी मोदी की जगह राहुल गांधी होश में आओ के नारे लगा रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या इसी तरह से 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और एकजुट हो रहा विपक्ष बीजेपी और नरेंद्र मोदी से लोहा लेगा?