ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / राहुल गांधी देश का नंबर 1 आतंकवादी, केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का...

राहुल गांधी देश का नंबर 1 आतंकवादी, केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का विवादित बयान, कहा..पकड़ने के लिए हो इनाम की घोषणा

15-Sep-2024 05:47 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री व बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। कहा है कि सिखों का बांटने का प्रयास राहुल गांधी ने किया है। चिंगारी लगाने की कोशिश की जा रही है। जबकि सिख किसी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी हैं इनको पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की जानी चाहिए। 


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं है वो देश के नंबर वन आतंकी है। राहुल गांधी  फोटो खींचवाने के लिए गरीबों के घर पर पहुंचते हैं। भागलपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं है। राहुल गांधी की परवरिश विदेश में हुई है। उन्होंने ज्यादा समय विदेश में ही बिताया है। उनके दोस्त और रिश्तेदार सब विदेशी हैं। इस ख्याल से हमें लगता है कि देश से उनको ज्यादा प्यार और लगाव नहीं है। इसीलिए वो बाहर जाकर हर चीज को लेकर उल्टा-पुल्टा बयान देते रहते हैं। 


वहीं कांग्रेस पार्टी को निशाना साधते हुए बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी कभी ओबीसी की बात करते हैं कभी जाति की बात करते हैं। उनको कोई समझ नहीं है की क्या कहना है और क्या नहीं कहना है। बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी फोटो खिंचवाने के लिए रिक्शा वाले के पास जाते हैं, उनको आज तक यह पता नहीं चला कि रिक्शा वाले का दर्द क्या होता हैं। वो विपक्ष के नेता हैं जो फोटो खींचवाने के लिए कहीं भी पहुंच जाते हैं। इससे उनका ही मजाक बनता है। आज तक ये गरीबों का दर्द नहीं समझ सके जबकि एक नहीं बल्कि पांच बार सांसद रह चुके हैं। 


उन्होंने आगे बताया कि आज जो उन्होंने सिखों की बांटने की बात कही है. आप देख सकते हैं कि कितने सिख यहां पर खड़े हैं और कौन-कौन पार्टी से जुड़े हुए हैं, मुझे किसी ने पगड़ी डालने से मना नहीं किया अगर कोई भी एक सिख मुझे यह करने से रोकेगा तो मैं अभी आज ही भाजपा पार्टी छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी ने मुसलमानों के बीच चिंगारी पैदा की उन्हें इस्तेमाल किया। अब वो बॉर्डर पर तैनात सिख जो देश की रक्षा करते हैं उनको बांटने का प्रयास करने में लगे हैं। लेकिन इस मंसूबे में उनको कामयाबी नहीं मिलेगी। राहुल गांधी देश के सबसे बड़े वांटेड हैं। आज जो देश में गोला बारूद बनाने के लिए प्रसिद्ध है उन्होंने ही राहुल गांधी के बयानों को सराहा है। उन्हीं की बात राहुल गांधी कह रहे हैं।