Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
06-Aug-2020 08:39 AM
PATNA : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज से मिशन बिहार की शुरुआत करने वाले हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल आज से एक्टिव मोड में आ जाएंगे। राहुल गांधी आज बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ संवाद करने वाले हैं। सुबह 11 बजे वर्चुअल तरीके से इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
राहुल गांधी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में बिहार के तमाम बड़े नेता, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, वर्किंग कमिटी, इलेक्शन कमिटी, कैंपेनिंग कमेटी के साथ-साथ जिलाध्यक्षों से लेकर प्रखंड अध्यक्षों तक को जोड़ा जाएगा। इस वर्चुअल संवाद में कांग्रेस के अलग-अलग इकाइयों के प्रतिनिधि भी जुड़ेंगे इनमें महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई के साथ-साथ सभी मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और उनके जिलाध्यक्षों से राहुल गांधी सीधा संवाद करेंगे। राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम को लेकर बिहार कांग्रेस से उत्साहित है। इसके पहले राहुल गांधी जुलाई के पहले हफ्ते में वर्चुअल संवाद कर चुके हैं लेकिन उसका विस्तार इतना व्यापक नहीं था।
बिहार कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि ऐसा पहली बार होगा जब राहुल गांधी सीधा प्रखंड अध्यक्षों से संवाद करेंगे। राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के पहले संगठन की तैयारी को देखना चाहते हैं। बिहार में कोरोना महामारी और बाढ़ जैसी आपदा के बीच क्या चुनाव की स्थिति बन पा रही है राहुल इस सवाल का जवाब भी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ वर्चुअल संवाद में तलाशेंगे।