खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
14-Nov-2021 02:46 PM
DESK : टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट एकेडमी के अगले प्रमुख होंगे. इस बात की पुष्टि खुद BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की है. गांगुली ने कहा कि जल्द ही नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड के रूप में लक्ष्मण कार्यभार संभालेंगे. बता दें कि NCA के हेड राहुल द्रविड़ को हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया है.
गांगुली ने हमेशा यह बात कही है कि भारतीय क्रिकेट की भलाई के लिए पूर्व क्रिकेटरों को सिस्टम में आना चाहिए. कहा जा रहा है कि केवल गांगुली ही नहीं बल्कि बोर्ड सचिव जय शाह और अन्य सीनियर अधिकारी भी चाहते थे कि लक्ष्मण ही एनसीए के हेड के तौर पर काम करें.
हालाकिं, बीसीसीआई सूत्रों ने कहा था कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि लक्ष्मण के राहुल द्रविड़ के साथ खास संबंध हैं. यह कॉम्बिनेशन बहुत ही अच्छा होगा कि दोनों भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने का काम करें. द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से अपना काम शुरू करेंगे.