ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / रघुवर दास, पूर्व सीएस समेत कई IAS अधिकारियों के खिलाफ ACB में शिकायत...

रघुवर दास, पूर्व सीएस समेत कई IAS अधिकारियों के खिलाफ ACB में शिकायत दर्ज, मोमेंटम झारखंड के आयोजन में घोटाले का आरोप

09-Jan-2020 09:18 PM

RANCHI: सत्ता से बाहर होते ही रघुवर दास के दिन खराब चलने लगे है. आज रघुवर दास, झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव समेत कई आईएएस अधिकारियों के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज की गई है. रांची में आयोजित मोमेंटम झारखंड में हुए खर्च का मामला अब एसीबी के पास पहुंच गया है. इसका आयोजन कर रघुवर सरकार ने करोड़ों का खर्च किया था.

घोटाले का आरोप

बताया जा रहा है कि आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, पूर्व प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल के खिलाफ एसीबी में लिखित शिकायत दी है. आरटीआई एक्टिविस्ट ने आवेदन में आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल, उद्योग सचिव के रवि कुमार आदि पर घोटाले का आरोप लगाया है. 

हाईकोर्ट ने याचिका को कर दिया था खारिज

मोमेंटम झारखंड में गलत तरीके से करोड़ों रुपए खर्च करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने सितंबर 2018 में खारिज कर दिया था. चीफ जस्टिस ने इस पर सुनवाई के बाद कहा था कि याचिकाकर्ता साक्ष्यों के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो में केस दर्ज कराएं. यह याचिका वर्ष 2017 में दीवान इंद्रनील सिन्हा ने दायर की थी. रघुवर दास के सरकार के कार्यकाल में पहला मोमेंटम झारखंड का आगाज साल 2017 फरवरी में रांची में हुआ था, जिसमें तीन लाख करोड़ के निवेश के लिए विभिन्न देशी-विदेशी कंपनियों के साथ एग्रीमेंट किए गए थे. उसके बाद दूसरा और तीसरा मोमेंटम झारखंड का आयोजन लौह नगरी जमशेदपुर और बोकारो में आयोजित किया गया था. इसमें दावा किया गया था कि इस आयोजन से कई कंपनियां झारखंड में निवेश को लेकर तैयार हुई. लेकिन विपक्ष भी इसको लेकर मुद्दा बनाता रहा और सरकार पर जनता का पैसा खर्च करने का आरोप लगाता रहा और आज शिकायत दर्ज कराई गई है.