बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
20-Nov-2019 08:32 PM
BERMO: झारखंड के सीएम रघुवर दास ने बेरमो में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के नामांकन बाद लोगों को संबोधित किया. इस दौरान रघुवर ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि जो विपक्षी दलों के नेता चुन के जाते हैं वह साढ़े चार साल बाद आते हैं और चुनाव के दौरान पैसा बांटते हैं. ऐसे नेताओं का पैसा ले लेना. लेकिन वोट नहीं देना.
पैसा जरूर लेना
रघुवर ने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटा है. नेताओं के पास पैसा बहुत है. पैसा जरूर लेना. लेकिन वोट न देकर उसके मुंह पर तमाचा जरूर मारना है. हम नौजवान जरूर है लेकिन हमारी बेरोजगारी को कोई खरीद नहीं सकता है. हमारी जिम्मेवारी हर बेरोजगारों को रोजगार देना है. कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी ने एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर जिस तरह से इस राज्य के संसाधनों को लूटा वह किसी से छिपा हुआ नहीं है. नए झारखण्ड के लिए ये चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है.
नेताओं का पैसा मत खाना खून हो जाएगा गंदा
रघुवर ने कहा कि देश को लूटने वाले इन नेताओं का पैसा चुनाव के दौरान दे तो ले नेता. लेकिन खाना मत. क्योंकि यह पैसा गरीब का होता है. इस पैसे को खाने से शरीर का खून खराब हो जाएगा. इस पैसे को मंदिर और मस्जिद में दान कर देना. क्योंकि यह पैसा गरीबों के आह की है. रघुवर ने कहा कि 25 साल तक विधायक रहने वाले यहां के विपक्ष के विधायक ने कुछ नहीं किया. उसकी नजर सिर्फ कोयला के ट्रांसपोर्टिंग और ठेकेदारी में रहा. ठेकेदारी करने वाले गरीबों के बारे में कैसे सोच सकता है. ऐसे लोगों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है. झारखंड में कमल खिलाए, क्योंकि कमल से ही घर में लक्ष्मी आती है.