ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

रघुवंश बाबू का दावा : अपने कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए हवाबाजी कर रहे मांझी, महागठबंधन छोड़कर कहीं नहीं है ठिकाना

रघुवंश बाबू का दावा : अपने कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए हवाबाजी कर रहे मांझी, महागठबंधन छोड़कर कहीं नहीं है ठिकाना

08-Nov-2019 04:00 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : महागठबंधन छोड़ने का दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हवा आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने निकाल दी है। रघुवंश बाबू ने दावा किया है कि जीतन राम मांझी के पास महागठबंधन छोड़कर कोई और दूसरा ठिकाना नहीं है। 


रघुवंश बाबू ने कहा है कि जीतन राम मांझी अपने कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए बढ़-चढ़कर बयानबाजी कर रहे हैं। मांझी का मकसद बयानबाजी के जरिए महागठबंधन में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादा सीटें हासिल करने का है। 


रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि महागठबंधन का नेतृत्व आरजेडी करता रहेगा और जल्द ही आरजेडी के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ संघर्ष का पूरा कार्यक्रम चलेगा। आरजेडी उपाध्यक्ष ने कहा है कि जीतन राम मांझी कहीं नहीं जाने वाले और संघर्ष का कार्यक्रम शुरू होने के साथ ही वह महागठबंधन के साथ खड़े होंगे।