ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / रघुवंश प्रसाद को कोरोना होने से लालू प्रसाद परेशान, सता रही चिंता

रघुवंश प्रसाद को कोरोना होने से लालू प्रसाद परेशान, सता रही चिंता

18-Jun-2020 11:16 AM

PATNA: आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के कोरोना पॉजिटव आने के बाद लालू प्रसाद यादव परेशान हो गए हैंं. उनको रघुवंश प्रसाद की चिंता सता रही है. बताया जा रहा है कि लालू जब से खबर लगी है वह परेशान है. रात को सो भी नहीं पाए हैं.

लालू के करीबी नेता हैं रघुवंश प्रसाद

रघुवंश प्रसाद लालू परिवार और लालू के सबसे भरोसेमंद रहे हैं. कई बार वह लालू और तेजस्वी के फैसले का खुलेआम विरोध भी कर देते हैं, लेकिन कोई उनका बुरा नहीं मानता है.

रिम्स में भर्ती हैं लालू

चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद भी खुद रांची के रिम्स में कई सालों से भर्ती हैं.उनको 15 बीमारी है. जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है. रघुवंश प्रसाद कई बार लालू प्रसाद से रिम्स आकर मुलाकात भी कर चुके है. लेकिन अब लालू उनको कोरोना होने से परेशान हो गए है. 

कल रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए. उनका इलाज पटना एम्स के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है. रघुवंश प्रसाद सिंह को अचानक तबीयत ख़राब होने के बाद मंगलवार को ही पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. देर रात डॉक्टरों ने उनके स्वाब को कोरोना टेस्ट के लिए भेजा था. बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह महनार के शाहपुर इलाके में थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सीने में भारीपन और दर्द की शिकायत के बाद आनन-फानन में पटना लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया था. सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया की शिकायत होने पर पटना स्थित एम्स में  लाया गया था.