अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Sep-2020 08:46 AM
PATNA: आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत और खराब हो गई है. आईसीयू में भर्ती रघुवंश प्रसाद सिंह को शुक्रवार की देर रात से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया गया है.
रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि डॉक्टरों ने एक-दो दिनों में तबीयत में सुधार होने की उम्मीद जताई है. कोरोना से ठीक होने के बाद रघुवंश प्रसाद को फेफड़े में परेशानी हुई तो उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है. एम्स में ही रघुवंश प्रसाद का इलाज चल रहा है. इससे पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह का पटना एम्स में इलाज चल रहा था.
एम्स से भेजा इस्तीफा
इलाज के दौरान ही दो दिन पहले रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया. इसको लेकर लालू प्रसाद को इमोशनल लेटर लिखा. लेकिन इस इस्तीफा को लालू प्रसाद ने अस्वीकार कर दिया. लालू ने भी रघुवंश प्रसाद को लेटर लिख कहा कि आपका जो लेटर सामने आया है उसपर भरोसा नहीं होता. आप कही नहीं जा रहे हैं. आपके जल्द ठीक होने की कामना पार्टी के नेता और मेरा परिवार कर रहा है. ठीक होने के बाद आप हमलोगों के बीच में होंगे.