ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

बिहार में चुनाव संभव नहीं, रघुवंश बोले.. क्या आयोग लड़ेगा चुनाव?

बिहार में चुनाव संभव नहीं, रघुवंश बोले.. क्या आयोग लड़ेगा चुनाव?

20-Jul-2020 09:10 AM

MUZAFFARPUR: आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में कोरोना संकट के बीच चुनाव कराना संभव नहीं है. जिसको चुनाव लड़ना है वही बीमार हो रहा है तो क्या आयोग खुद चुनाव लड़ेगा.

चुनाव का कोई मतलब नहीं

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जो तैयारी कर रहा है उसका कोई मतलब नहीं है. कोरोना संकट में चुनाव कराकर आमलोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं मिली है. बीजेपी और जेडीयू को छोड़ कोई भी दल बिहार में फिलहाल चुनाव नहीं चाहता है. बाकी सभी दल चुनाव आयोग से चुनाव स्थगित करने की मांग कर रहे हैं. फिर भी आयोग ने 31 जुलाई तक सुझाव मांगा है. 

कोरोना से लड़ने में लगाए ताकत

खुद कोरोना से जंग जीत चुके रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि अभी के जो हालात है उसमें शासन, प्रशासन, राजनीतिक दल की पूरी ताकत कोरोना से लड़ने में लगानी चाहिए. बिहार में चुनाव सिर्फ नीतीश कुमार चाहते हैं. बिहार के कई नेता कोरोना से संक्रमित हैं और एम्स में इलाज करा रहे हैं. मैं खुद संक्रमित होकर ठीक हुआ हूं. ऐसे में चुनाव कराने का जो भूत सवार है उसको उतार देना चाहिए.