ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

दिल्ली चुनाव का एग्जिट पोल देखने के बाद BJP पर बरसे रघुवंश प्रसाद, PM मोदी से मांगा इस्तीफा

10-Feb-2020 09:02 AM

PATNA: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल सामने आ गया है. एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में केजरीवाल सरकार एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होने जा रही है. एग्जिट पोल के हिसाब से दिल्ली में बीजेपी की सरकार दूर-दूर तक बनती नहीं नजर आ रही है. वहीं एग्जिट पोल देखने के बाद आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह बीजेपी पर भड़क गये हैं.


एग्जिट पोल में बीजेपी की करारी हार होते दिख रही है, जिसके बाद रघुवंश प्रसाद का पारा हाई हो गया है. रघुवंश प्रसाद ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है. रघुवंश प्रसाद ने कहा कि बीजेपी का दिल्ली में सफाया हो गया है, एग्जिट पोल में पीएम नरेंद्र मोदी के दावों की हवा निकल गई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में जनता ने बीजेपी का पोल खोल दिया है.


रघुवंश प्रसाद ने कहा कि जनता ने बीजेपी का सफाया करके भंडाफोड़ कर दिया है. पीएम मोदी, अमित शाह के इतना प्रचार करने और इतना जोर लगाने पर भी पार्टी की दुर्दशा हो गई इसलिए पीएम मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए. रघुवंश प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी भारत की राजधानी दिल्ली में बैठकर जहां देश पर हुकूमत चला रहे हैं वहां बुरी तरह से हारने पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.