Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
24-Jan-2020 04:13 PM
By Niraj Kumar
PATNA : नीतीश कुमार को वापस महागठबंधन में लेने की कई बार वकालत कर चुके आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज नीतीश सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। तेजस्वी की मौजूदगी में कर्पूरी जयंती समारोह के मंच से रघुवंश प्रसाद सिंह के निशाने पर नीतीश कुमार रहे हैं।
रघुवंश प्रसाद सिंह ने बताया है कि नीतीश कुमार का बिहार कैसा है। बकौल रघुवंश मानव श्रृंखला के नाम पर अफसरों ने बिहार में सभी कामकाज ठप करवा दिया। नीतीश कुमार के आदेश के मुताबिक जो मानव श्रृंखला में खड़ा नहीं हुआ उसे यहां करवाने के नाम पर धमकी दी गई। सरकार की तरफ से चलाई जा रही जल जीवन हरियाली अभियान को पाखंड बताते हुए कहा कि नदी और तालाब सूख रहे हैं और नीतीश सरकार जल जीवन हरियाली पर डुगडुगी बजा रही है।
रघुवंश सिंह ने कहा है कि बिहार के थानों से लेकर पुलिस लाइन तक में शराब मिल रही है और शराबबंदी के नाम पर सरकार लोगों का मुंह सुंघवाने का क्या कर रही है। रघुवंश ने आरोप लगाया कि नीतीश अपनी तारीफ सुनने में व्यस्त हैं। नीतीश कुमार को हिटलर के रास्ते पर बताते हुए आरजेडी नेता ने कहा कि बिहार में सुशासन के नाम पर लोगों को धोखा दिया जा रहा है।