ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / रघुवंश के RJD छोड़ने की खबरों पर बोले तेजस्वी, कयासों पर बयान नहीं...

रघुवंश के RJD छोड़ने की खबरों पर बोले तेजस्वी, कयासों पर बयान नहीं देता

29-Aug-2020 11:36 AM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के पार्टी छोड़ने की अटकलों या संभावनाओं को तेजस्वी यादव ने खारिज कर दिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह कयासों पर बयान नहीं देते. आपको बता दें कि तेजस्वी यादव आज प्रदेश कार्यालय में मीडिया ब्रीफिंग कर रहे थे. इसी दौरान रघुवंश सिंह से जुड़ा मामला भी उनके सामने आया. मीडिया कर्मियों ने सवाल किया तो तेजस्वी ने कयासों पर बयान देने से इनकार करते हुए इस मामले से पल्ला झाड़ लिया. 


दरअसल, रामा सिंह की एंट्री आरजेडी में होने की खबरों के बीच रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराजगी सबसे पहले सामने आई थी. उसके बाद रामा सिंह का आरजेडी में शामिल होने का कार्यक्रम टाल दिया गया. एक बार फिर से रामा सिंह को लेकर रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने कड़े तेवर दिखाए, जिसके बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने डैमेज कंट्रोल किया है. लालू यादव ने अपने दूत के जरिए रघुवंश प्रसाद सिंह से संपर्क साधा और रांची और दिल्ली के बीच हुए संवाद के बाद अब मामला ठंडा पड़ा है. 


आरजेडी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि तेज प्रताप यादव को रांची बुलाकर लालू यादव ने रघुवंश के मामले में ना बोलने की नसीहत दी थी. कुछ ऐसा ही निर्देश तेजस्वी यादव को भी दिया गया है. लालू के इस निर्देश का असर आज साफ तौर पर देखने को मिला. अब नेता प्रतिपक्ष ने रघुवंश प्रसाद सिंह या रामा सिंह प्रकरण में कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया है. पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो रामा सिंह की बजाय अब उनकी पत्नी को विधानसभा चुनाव में एडजस्ट किया जा सकता है. हालांकि इस बात की भी संभावना कम दिखती है कि रामा सिंह की पत्नी आरजेडी में शामिल होंगी. उनकी पत्नी को तेजस्वी यादव किसी सहयोगी दल से विधानसभा का टिकट दिलवा सकते हैं और इस तरह रघुवंश की नाराजगी झेलने से पार्टी बच जाएगी.