BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
23-Jun-2020 12:44 PM
PATNA: बिहार के राजनीतिक गलियारे से एक और बड़ी खबर आरजेडी से आ रही है. पार्टी से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया हैं. रघुवंश प्रसाद सिंह रामा सिंह के आरजेडी में लाने के कारण नाराज थे. उन्होंने पार्टी को पहले ही बताया दिया था कि या तो आरजेडी में रघुवंश प्रसाद रहेंगे या रामा सिंह रहेंगे.
रघुवंश प्रसाद सिंह फिलहाल पटना एम्स में भर्ती हैं. वहां से अपना इस्तीफा भेजवा दिया है. रघुवंश प्रसाद कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव हुए थे. जिसके बाद उनका इलाज पटना के एम्स में चल रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को एक बड़ा झटका है.
रामा सिंह और रघुवंश प्रसाद थे आमने सामने
रामा सिंह ने वैशाली से लोकसभा चुनाव 2014 लोजपा से टिकट पर लड़ा था. इस दौरान उन्होंने राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को शिकस्त दी थी, लेकिन इसके बाद 2019 के चुनाव के दौरान पार्टी ने उनकी जगह वीणा देवी की टिकट दे दिया. तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे. रामा सिंह ने तेजस्वी यादव से मुलाकात कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि वह 29 जून को आरजेडी में शामिल होंगे. जिसका विरोध रघुवंश प्रसाद सिंह कर रहे थे.
आरजेडी के इन नेताओं ने दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय जनता दल में बड़ी टूट हुई है. राष्ट्रीय जनता दल के कई विधान पार्षदों ने एक साथ पार्टी छोड़ दी है. फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के एमएलसी संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय ने आरजेडी छोड़ दी है. इस्तीफा देने वाले सभी विधानसभा पार्षद विधान परिषद पहुंचे हुए हैं. सभी ने सभापति से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद सभापति ने अनुमति दे दी है.आरजेडी से इस्तीफा देने वाले कई नेता लालू प्रसाद के काफी करीबी रहे हैं, लेकिन वह तेजस्वी यादव के नेतृत्व से खुश नहीं थे. जिसके बाद सभी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है.