ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / राघोपुर में तेजस्वी का जबरदस्त विरोध, सड़क-कॉलेज और बैंक की मांग को लेकर...

राघोपुर में तेजस्वी का जबरदस्त विरोध, सड़क-कॉलेज और बैंक की मांग को लेकर लोगों ने काफिले को रोका

24-Jan-2023 10:08 PM

By First Bihar

VAISHALI: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को राघोपुर में लोगों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। पक्की सड़क की मांग को लेकर महादलित टोले के लोगों ने उनके काफिले को रोका। बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव आज अपने चुनावी क्षेत्र राघोपुर पहुंचे थे। तेजस्वी यादव के सामने ही लोगों ने भारी बवाल मचाया। 


तेजस्वी क्षेत्र की विकास योजनाओ के शिलान्यास के लिए पहुंचे थे तभी रास्ते में ही महादलित टोले के लोगो ने सड़क पर बैठ गये और  तेजस्वी के काफिले को रोक दिया और जमकर हंगामा मचाया। लोगों के हंगामे को देखते हुए सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश करने लगे। 


दरअसल स्थानीय महादलित टोले की सड़क की मांग को लेकर लोग विरोध कर रहे थे। लोगों का आरोप था की 34 साल से बने महादलित टोले के लिए एक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है  जिसके कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आक्रोशित लोगों का कहना था कि हमलोगो को सड़क चाहिए  हमारे बच्चे कीचड़ में आते जाते है। मलिकपुर के महादलित बस्ती में सड़क की मांग वे लगातार कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं हो रही है।


 लोगो को समझा बुझाकर तेजस्वी यादव का काफिला कुछ दूर ही बढ़ा ही था कि छात्रों के एक गुट ने तेजस्वी के काफिले को रोक दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। राघोपुर में डिग्री कालेज और सरकारी बैंक की मांग वाली तख्ती हाथ में लिए छात्र तेजस्वी यादव के सामने ही विरोध करने लगे। विरोध कर रहे छात्रों का कहना था कि उन्हें कॉलेज और बैक चाहिए। राघोपुर इतना बड़ा इलाका है लेकिन यहां एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है और ना ही सरकारी बैंक ही यहां है।  

news image

news image

news image

news image