Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
26-Apr-2023 06:56 PM
By RANJAN
ROHTAS: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। रोहतास में दो युवकों की मौत तेज गति में बाइक चलाने की वजह से हुई है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बसगितिया गांव की है जहां दो बाइक आपस में टकरा गयी। दोनों बाइक की स्पीड काफी तेज थी जिसके कारण अनियंत्रित होकर दोनों बाइक टकरा गये। बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दोनों मृतक की पहचान 18 वर्षीय मो.आमिर और दूसरे की 22 वर्षीय गोलू शर्मा के रूप में हुई है। मृतक आमिर दावथ थाना के बिठवा गांव का रहने वाला था जबकि गोलू शर्मा दावथ के ही जमसोना गांव का निवासी था। बताया जाता है कि दोनों की बाइक काफी तेज स्पीड थी और आमने-सामने टकराने की वजह से दोनों की जान चली गयी। इस घटना से दावथ थाना क्षेत्र के बिठवा और जमसोना गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा।