ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

BIHAR NEWS : रफ्तार का कहर, ट्रक से टकराया पुलिस वाहन; दो दारोगा सहित चार लोग घायल

17-Oct-2024 11:28 AM

By First Bihar

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं होती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है। जहां अरार गांव के समीप एनएच 27 पर ट्रक से पुलिस की बोलेरो जाकर टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार दो दारोगा सहित चार लोग जख्मी हो गए। वहीं सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराए गए।


जानकारी के अनुसार, टेक्निकल सेल में तैनात दारोगा दिनेश कुमार यादव व दारोगा दर्पण सुमन बरौली में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर लौट रहे थे। इसी बीच जैसे ही उनकी बोलेरो अरार गांव के समीप पहुंची कि अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बोलेराे सवार दारोगा दिनेश कुमार यादव, दारोगा दर्पण सुमन व सिपाही धमेंद्र सिंह व हिरासत में लिए गए सारण जिले के रिविलगंज निवासी पंकज कुमार जख्मी हो गए। 


उधर हादसे को देखकर आसपास के लोगों ने बोलेराे सवार सभी को बाहर निकला कर ई रिक्शा की मदद से उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। यहां सभी घायलों का उपचार चिकित्सक कर रहे है। वहीं हादसे में जख्मी दारोगा दिनेश कुमार यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।