ब्रेकिंग न्यूज़

IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Home / news / रफ़्तार का कहर : शादी से लौट रहे तीन शख्स हादसे के हुए...

रफ़्तार का कहर : शादी से लौट रहे तीन शख्स हादसे के हुए शिकार, दो की मौत

18-Apr-2024 10:41 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की मौत नहीं हो रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है ,जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रुप से जख्मी है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के बेलदारीचक पुल के समीप का है। जहां शादी समारोह से लौट रहे तीन शख्स सड़क हादसा के शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पटना के बेलदारीचक पुल के समीप बाइक नीचे गिरने से हादसा हुआ है। तीनों युवक नालंदा के थरथरी के मेहतरावा गांव के रहने वाले हैं। वहीं इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। 


जबकि, घायल युवक को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जबकि दोनों मृतक को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी गई है। मृतक की पहचान नालंदा निवासी के रूप में हुई है, जो पटना के धनरूआ स्थित एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर घंटो अफरा तफरी का माहौल बना रहा। घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।