गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
09-Dec-2023 06:44 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा बिहारियों के डीएनए पर सवाल उठाने पर सियासत गर्म हो गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस के सहयोगी दल रेवंत रेड्डी का बचाव करने में लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए और बीजेपी इसको लेकर हमलावर हो गई है। बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इसपर जवाब मांगा है।
दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पंहुचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने बड़ी भूल कर दी है, जो बिहार के डीएनए को गाली देने का काम किया है। दुर्भाग्य कि यहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2010 में नरेंद्र मोदी को डीएनए भेज रहे थे लेकिन आज जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने बिहार के डीएनए पर सवाल उठाया है तो उनकी जुबान बंद है। राहुल गांधी जब बिहार आएंगे तो इस पर उन्हें जवाब देना होगा।
उन्होंने कहा कि लालू यादव यह अगल-बगल दायें-बायें करने से आरक्षण नहीं होगा। हमारे डीएनए पर प्रश्न खड़ा किया है नीतीश कुमार जवाब देना पड़ेगा। ये लोग आज उनके साथ खड़े हैं जो भ्रष्टाचार के आकांठ में डूबे हैं। झारखंड के सांसद के घर 300 करोड़ निकला है। उसके पहले टीएमसी के मंत्री के घर से पैसे निकले। कांग्रेस के सांसद के घर रोज जखीरा घर से निकल रहा है। चुनाव में मोदी को हराने के लिए यह भ्रष्टाचारी एक हो रहे हैं। इस पर नीतीश कुमार और लालू यादव का जुबान बंद है।