दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
24-Jun-2020 08:50 AM
PATNA : पूरे बिहार में 100 से अधिक आईटीआई की मान्यता पर तलवार लटक रही है. इनकी कभी भी मान्यता रद्द की जा सकती है. श्रम संसाधन विभाग ने ऐसे आईटीआई की पूरी लिस्ट तैयार कर ली है, जहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है.
बिहार सरकार ने इनकी संबद्धता रद्द करने की अनुशंसा केंद्र से जल्द ही करेगी. इस बारे में श्रम संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्होंने खुद राज्य में चल रहे प्राइवेट आईटीआई की समीक्षा की, जिस दौरान यह बात सामने आई की राज्य में दर्जनों ऐसे आईटीआई हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. कुछ तो ऐसे हैं, जहां बिजली का कनेक्शन भी नहीं है.
वहीं किसी का पता गलत है तो कहीं प्रैक्टिकल के लिए बुनियादी ढ़ांचा भी नहीं है. जिसके बाद अब जल्द ही बिहार सरकार केंद्र सरकार को ऐसे आईटीआई की मान्यता रद्द करने की सिफारिश भेजेगी. ऐसे प्राइवेट आईटीआई की सबसे अधिक संख्या पटना और इसके आसपास के इलाकों में हैं.