पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
05-Jan-2020 11:14 AM
PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला नीति आयोग की रिपोर्ट पर राबड़ी देवी लगातार नीतीश सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है।नीतीश आयोग के रिपोर्ट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के सभी नेताओं ने एक साथ बिहार के पिछड़ने पर पर तंज कसा है।कल देर शाम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट कर नीतीश कुमार पर हमला बोला था जिस के बाद अब पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी ट्वीट कर सीएम नीतीश पर तंज कसा है।
राबड़ी देवी ने ट्वीट में लिखा है कि ..नीति आयोग की रिपोर्ट अनुसार बिहार को पूरे भारत में सबसे निचले पायदान पर लाने के लिए नीतीश जी का कोटि-कोटि खंडन।बिहार को सबसे फिसड्डी साबित करने के जुर्म मे नीतीश जी पर जनता की अदालत में मुक़दमा चलाकर बिहार की बदहाली, विधि, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था एवं विकास की अकाल मृत्यु पर गांव-गांव शोकसभा कर जनता को बताया जाएगा।
इधऱ राबड़ी देवी के ट्वीट के तुरंत बाद एक बार फिर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने भी एक बार फिर ट्वीट कर 2020 हटाओ नीतीश के अपने दिए नारे को बुलंद किया। लालू ने ट्वीट में लिखा है कि एक गिरगिटिया दूसरा खिट्टपिट्टिया, कुल जोड़ मिला के शासन घटिया #2020_हटाओ_नीतीश । इस बार लालू ने नीतीश के साथ-साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी को भी निशाने पर लिया।