Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द
26-Mar-2022 04:31 PM
PATNA: सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री को झुककर अभिवादन करने पर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जी मजबूरी में फंसे हुए है। राबड़ी देवी के इस बयान का पलटवार लगे हाथों जेडीयू ने कर दिया। जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने राबड़ी देवी से यह सवाल किया कि यह बताएं कि बहू के साथ उन्होंने क्या किया था? उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि राबड़ी देवी के परिवार में बहुओं की कैसी दुर्गति होती है यह सब जानते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री को झुककर अभिवादन करना बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इसे लेकर तंज कसते हुए कहा कि मालूम नहीं नीतीश जी की क्या मज़बूरी हो गई कि वे प्रधानमंत्री जी के पास इस तरह झुक कर प्रणाम कर रहे हैं। बिहार में जिस तरह से जेडीयू-बीजेपी में चल रहा है उसे देखकर तो यही लगता है कि नीतीश जी मज़बूरी में फंसे हुए हैं। राबड़ी देवी के इस बयान पर जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने हमला बोलते हुए कहा कि राबड़ी देवी के परिवार में बहुओं की कैसी दुर्गति होती है यह सब जानते हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात पर राबड़ी देवी के बयान पर जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शिष्टाचार के आधार पर कोई किसी को नमन करता है क्या इतना शिष्टाचार भी न रहे? लोग सामान्य शिष्टाचार भी बर्दाशत नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं इनका भगवान ही मालिक हैं। उनके परिवार में बहुओं की कैसी दुर्गति होती है यह सब जानते हैं।