ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

राबड़ी देवी ने बजट खत्म होने से पहले ही दे दी प्रतिक्रिया, कहा- अमीरों का है बजट

05-Jul-2019 01:09 PM

By 2

PATNA : दिल्ली में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करना शुरू ही किया था कि पटना में राबड़ी देवी ने बजट खत्म होने का भी इंतजार नहीं किया और बजट को अमीरों का बजट बता दिया. बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र के छठे दिन भी विपक्ष का सरकार पर हमला जारी रहा. हंगामे को देखते हुए विधानसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. जबकि विधान परिषद में राबड़ी देवी ने आज फिर से नीतीश सरकार पर हमला करने के मोर्चे पर मुखर रहीं. साथ ही राबड़ी देवी ने बजट खत्म होने से पहले ही उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अमीरों का बजट है. राबड़ी देवी ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों का वोट लेकर उनको धोखा दिया है. राबड़ी देवी ने कहा कि इस बजट से कोई उम्मीद नहीं है. साथ ही राबड़ी देवी ने कहा कि उनको कोर्ट पर पूरा भरोसा है लालू यादव के साथ न्याय होगा. गणेश सम्राट की रिपोर्ट