ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

चारा घोटाले के बहाने लालू को निशाने पर लेने से भड़कीं राबड़ी, नीतीश-मोदी पर बोला हमला

25-Jul-2019 01:06 PM

By 13

PATNA: विधानपरिषद में आरजेडी नेता राबड़ी देवी के तेवर आज तल्ख दिखे. सुशील मोदी द्वारा चारा घोटाले को लेकर लालू परिवार पर तंज कसने से भड़की राबड़ी देवी ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई. नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश सरकार में 36 घोटाले हुए हैं. राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी की संपत्ति की जांच की मांग की. गुस्साई राबड़ी देवी ने कहा कि देश और विदेशों में इनलोगों ने संपत्ति बनाई है. सृजन, शौचालय समेत कई घोटाले हुए हैं. वहीं सीएम नीतीश कुमार के इलेक्ट्रिक कार से सदन आने पर तंज कसते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि ये मुख्यमंत्री का शौक है, लेकिन वो हमेशा चोला बदलते रहते हैं. वहीं तीन तलाक पर जेडीयू के विरोध पर राबड़ी देवी ने कहा कि जेडीयू और रामविलास पासवान हमेशा इधर-उधर करते हैं, जिसकी सत्ता रहती है उनके पास रामविलास पासवान रहते हैं. राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी के साथ जेडीयू सरकार में है, तीन तलाक पर जेडीयू केवल दिखावे के लिए विरोध कर रही है. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट