पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
19-Feb-2024 12:16 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार विधान परिषद की कार्रवाई शुरू होने से पहले आरजेडी के सदस्यों ने विधान परिषद पोर्टिको में जमकर की नारेबाजी। विधान परिषद में विरोधी दल का नेता मनोनीत होने के बाद पहली बार सदन पहुंची राबड़ी देवी ने अपने पार्टी के नेताओं के साथ प्रदर्शन किया। उनके साथ उनके मुंहबोले भाई और विधान परिषद में विरोधी दल के सचेतक सुनील कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
दरअसल, विधानसभा में विधायकों को धमकाने, सृजन घोटाले और अन्य मांगो को लेकर बिहार विधान परिषद की कार्रवाई शुरू होने से पहले आरजेडी के सदस्यों ने विधान परिषद पोर्टिको में जमकर की नारेबाजी। राबड़ी देवी और सुनील सिंह के नेतृत्व में आरजेडी विधायकों ने सृजन चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद के अंदर जिस तरह से विधायकों विधान पार्षदों को धमका रहे हैं, इससे साफ पता चलता है की दुर्भावना से ग्रसित मुख्यमंत्री विपक्ष को डरा रहे हैं। सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा देश में कोई भ्रष्टाचारी नेता नहीं है। विरोधी दल के नेता के रूप में विधान परिषद में दोनों भाई-बहन ने मोर्चा संभाल लिया है।