ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

बिहार में बाढ़ राष्ट्रीय आपदा घोषित हो, राबड़ी देवी ने मोदी-नीतीश से की मांग

26-Jul-2019 04:04 PM

By 3

PATNA : बिहार में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से जैसे ही मदद की गुहार लगाई विपक्ष भी कमर कस कर सामने आ गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर दी है। राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार के लोग बाढ़ से तबाह है लेकिन केंद्र और राज्य की सरकार कुछ भी नहीं कर रही। राबड़ी देवी ने बिहार में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार से 10 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने की अपील की है। उधर विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बगैर मानसून सत्र के अंतिम दिन बैठक में शामिल होने पहुंचे आरजेडी विधायकों ने भी केंद्र सरकार से बाढ़ राहत के लिए फंड रिलीज करने की मांग रखी है। आरजेडी विधायक आलोक मेहता ने कहा है कि केंद्र सरकार को बिहार में बाढ़ की आपदा देखते हुए तुरंत मदद मुहैया करानी चाहिए। पटना से राहुल सिंह के साथ गणेश सम्राट की रिपोर्ट