बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
12-Mar-2020 08:51 AM
By neeraj kumar
PATNA : राज्यसभा चुनाव को लेकर सुबह सवेरे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हलचल बढ़ गई है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर स्थित आवास पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर में आरजेडी की तरफ से आधिकारिक तौर पर राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा.
आरजेडी के पहले राज्यसभा उम्मीदवार प्रेमचंद गुप्ता के नाम पर किसी को कोई एतराज नहीं है, लेकिन चर्चा है कि दूसरा नाम एक ऐसे उम्मीदवार का है जो अब तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है.
जगदानंद सिंह के बाद विधायक भोला यादव भी राबड़ी आवास पहुंचे हैं. पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी भी 10 सर्कुलर पहुंचे हैं, हालांकि थोड़ी देर बाद मृत्युंजय तिवारी और जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं 10 सर्कुलर पहुंचे राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राज्यसभा के उम्मीदवारों के नाम के ऐलान पर कहा कि राजद कार्यायल में ही कैंडिडेट के नामों का ऐलान होगा.