ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / RJD का गरीब अधिकार दिवस, विधायकों के साथ राबड़ी, तेजप्रताप और तेजस्वी ने...

RJD का गरीब अधिकार दिवस, विधायकों के साथ राबड़ी, तेजप्रताप और तेजस्वी ने बजायी थाली

07-Jun-2020 10:57 AM

PATNA : कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को कोई परेशानी का प्रतिकार करते हुए आरजेडी ने गरीब अधिकार दिवस का आयोजन किया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के विधायकों के साथ ताली बजाकर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के नेता इकट्ठा हुए और उन्होंने थाली बजाई.

इसको भी पढ़ें: BJP मजदूरों की मौत पर आज मना रही जश्न, भूख से मर रहे मजदूरों की नहीं है चिंता

राबड़ी आवास के बाहर कई विधायक भी मौजूग है. वहां पर वह भी थाली बजा रहे हैं. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया है.  गोल घेरा बनाया गया है. राबड़ी देवी तेज प्रताप, तेजस्वी घेरे में खड़े होकर थाली बजा रहे हैं.  इसके अलावे छात्र राजद के कार्यकर्ता बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आवास के बाहर छोटे बच्चों के साथ वहां पर थाली बजा रहे हैं. 


तेजस्वी ने किया था एलान

 तेजस्वी यादव ने बिहार में गरीब अधिकार दिवस मनाने का एलान किया था.जिसके बाद पार्टी ने राज्य भर में इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की है. हर जिले में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समर्थकों गरीबों के साथ थाली और कटोरा बजा रहे हैं. बिहार में मजदूरों की स्थिति और खासतौर पर कोरोना काल में उनकी परेशानियों को देखते हुए तेजस्वी ने या पूरा आयोजन किया है. तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति में मजदूरों को एक नए वोट बैंक की तरह लेकर चलना चाहते हैं लिहाजा उनके निशाने पर नीतीश सरकार है.

इसको भी पढ़ें: बिहार ही नहीं विदेश में भी मजदूरों के लिए बजी थाली, सिंगापुर में लालू की बेटी ने बजाई थाली