ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / राबड़ी और लालू ने बिहार सरकार को बताया बेशर्म, बोले.. मदद के बदले...

राबड़ी और लालू ने बिहार सरकार को बताया बेशर्म, बोले.. मदद के बदले प्रवासी मजदूरों को बताया जा रहा अपराधी

06-Jun-2020 11:59 AM

PATNA: प्रवासी मजदूरों को लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा खतरा बताए जाने के बाद तेजस्वी यादव के बाद अब राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव बिहार सरकार पर भड़के हुए हैं. दोनों ने कहा कि बिहार सरकार बेशर्म है. प्रवासी मजदूरों को मदद के बदले उसे अपराधी और गुंडा बता रहे हैं. 

लालू बोले- उखाड़ फेंकना है

लालू प्रसाद ने ट्वीट किया कि ‘’बेजान सरकारों को जनता के जान की कोई परवाह नहीं होती. बिहार सरकार ने बेरहमी और बेशर्मी की सारी सीमा लांघ दिया है. अपने बिहारी श्रमिक भाईयों को अपराधी और गाली समझने वाली सरकार को जड़ से उखाड़ के फेंकना है.’’



राबड़ी बोली- शर्म नहीं आती सरकार को

राबड़ी देवी ने सरकार पर हमला बोला और कहा कि ‘’सोयी सरकार चुनावी रैली के लिए जागी है, इन मज़दूरों की मौत, दुःख तकलीफ़ों पर कौन ध्यान देगा? बिहार की बेशर्म सरकार ने श्रमिक भाइयों की कोई मदद नहीं की अब जब वो अपने दम पर बिहार लौटे है तो नीतीश कुमार और सुशील मोदी उन्हें गुंडा, लुटेरा और अपराधी कह रहे है। शर्म आनी चाहिए इन्हें।‘’